सरगुजा में मिले 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कानपुर और हैदराबाद से लौटी महिलाएं संक्रमित
सरगुजा जिले में अब कुल 9 एक्टिव केस, कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 51। पढ़िए पूरी खबर-

X
Akshay SahuCreated On: 1 Jun 2020 4:02 AM GMT
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में लगातार मरीजों की संख्या बढती जा रही है। वहीं सरगुजा जिले में भी लगातार करोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
जिला मुख्यालय अंबिकापुर में 2 महिलाओं की रिपोर्ट करोना पॉजिटिव आई है। एक महिला को कानपुर से और दूसरी महिला को हैदराबाद से लौटने पर क्वारेंटाइन किया गया था। इसके साथ ही सरगुजा जिले में अब कुल 9 एक्टिव केस हो गये हैं।
अम्बिकापुर के कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 51 हो गई है। अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अधीक्षक पी एस सिसोदिया ने इसकी पुष्टि की है।
Next Story