जांजगीर में मिले 19 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, क्वारेंटाइन सेंटर से लौट चुके मजदूर भी निकले संक्रमित
जिले के पामगढ़, नवागढ़, अकलतरा, बम्हनीडीह, सक्ती, जैजैपुर ब्लॉक में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं केस। पढ़िए पूरी खबर-

X
Akshay SahuCreated On: 4 Jun 2020 4:45 AM GMT
जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आज जांजगीर चाम्पा जिले में एक साथ 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बताया जा रहा है सभी कोरोना संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं।
जिले के पामगढ़, नवागढ़, अकलतरा, बम्हनीडीह, सक्ती, जैजैपुर ब्लॉक में कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। बताया जा रहा है कि जिन मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है उनमें से कुछ मजदूर 14 दिन की क्वारेंटाइन अवधि पूरी कर घर लौट चुके थे।
देर रात आई सैंपल की रिपोर्ट में 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना के 37 केस हो गये हैं। वहीं 14 मजदूर स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। इसके अलावा एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।
Next Story