Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लॉकडाउन में जुआ खेलते 13 गिरफ्तार, छत से कूदने पर 1 जुआरी घायल

जुआरियों के कब्जे से लगभग 11 लाख 11 हजार 800 रुपए बरामद हुए हैं। पढ़िए पूरी खबर-

लॉकडाउन में जुआ खेलते 13 गिरफ्तार, छत से कूदने पर 1 जुआरी घायल
X

रायपुर। कोरोना की रोकथाम और नियंत्रण के लिए लॉकडाउन किया गया है। लेकिन कुछ लोग इस परिस्थिति का फायदा उठाकर अपराध करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। रायपुर पुलिस ने लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए एक घर की छत में जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सभी जुआरी शंकर नगर चौपाटी स्थित हिमांशु चक्रवर्ती के मकान की छत पर जुआ खेल रहे थे। जुआरियों के कब्जे से लगभग 11 लाख 11 हजार 800 रुपए बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस की दबिश के दौरान एक जुआरी पहली मंजिल से कूदने से घायल हो गया है। डीडी नगर निवासी धनंजय सिंह घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के साथ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें
Next Story