102 और 108 एंबुलेंस के पहिए थमेंगे आज, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

102 और 108 एंबुलेंस के पहिए थमेंगे आज, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
X
108 और 102 एबुंलेंस सेवा के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। आज सभी एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी जिला मुख्यालयों में अपनी गाड़ी स्वास्थ्य विभाग के हवाले कर देंगे।

छह सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश की 108 और 102 एबुलेंस सेवा के चार हजार कर्मचारी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस के पहिए थमने पर स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने की आशंका है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने एबुंलेंस चलाने वैकल्पिक इंतजाम कर रखा है।

108 और 102 एबुंलेंस सेवा के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार से हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। आज सभी एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी जिला मुख्यालयों में अपनी गाड़ी स्वास्थ्य विभाग के हवाले कर देंगे।

इसे भी पढ़ें- ई-वे बिल में गड़बड़ी का पहला मामला छत्तीसगढ़ में, 19 हजार का बिल बनाकर भरा लाखों का माल

इसके बाद शुक्रवार को सभी राजधानी में एकत्रित होंगे तथा धरना-प्रदर्शन के माध्यम से शासन के समक्ष अपनी बातें रखेंगे। एंबुलेंस सेवा बंद होने से घायलों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था चरमराने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक इंतजाम कर रखा है। कल एंबुलेंस की चाबी लेकर उसका संचालन चिरायु योजना के वाहन चालक और टेक्निशयन तथा पैरामेडिकल स्टाफ के जरिए किया जाएगा।

उनकी मांगों में ठेका प्रथा को मुक्त कर कर्मचारियों को शासन के अधीनस्थ किया जावे, अप्रैल 2017 से वृद्धि की गई न्यूनतम मजदूरी लागू कर एरियर्स का भुगतान किया जाए, श्रम अधिनियम के मुताबिक आठ घंटे की कार्यावधि, मामलों के निराकरण के लिए विशेष कमेटी, निश्चित समय पर वेतनमान तथा मंहगाई भत्ता दिए जाने की मांग प्रमुख है।

इसे भी पढ़ें- रायपुर की कोर्ट में अनोखा मामल, महिला के खिलाफ लगी छेड़खानी की धारा

शासन से नहीं बनी बात

मांगों पर शासन से चर्चा की कोशिश की गई, लेकिन कोई निर्णय नहीं निकला। मजबूरीवश दोनों सेवा के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर गुरुवार से हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं।

वैकल्पिक इंतजाम किया गया

हड़ताल को देखते हुए दोनों सेवाओं को चालू रखने अन्य विभाग से कर्मचारियों का इंतजाम किया गया है। व्यवस्था पूरी की गई है, इसलिए हड़ताल का असर नहीं पड़ेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story