मोटापे का एकमात्र उपचार बेरियोट्रिक
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अस्पताल जाकर आप अपना मुफ्त जांच करा सकते हैं।

मोटापा को लेकर परेशान रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब मेट्रो सिटी की तर्ज पर राजधानी रायपुर में बेरियाट्रिक सर्जरी से इसका उपचार होगा।
इस संबंध में लोगों को जागरूक करने और मोटापा पीड़ितों के मार्गदर्शन के लिए 16 अप्रैल को पचपेड़ी नाका के कालड़ा प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न सेंटर में नि:शुल्क शिविर लगाया जाएगा।
शिविर के आयोजक डॉ. सुनील कालड़ा, विशेषज्ञ डॉ. सुभाष अग्रवाल ने गुरुवार को संयुक्त पत्रकारवार्ता में इसकी जानकारी दी। डॉ. कालड़ा ने बताया कि 16 अप्रैल को प्रात: 10 से शाम 5 बजे मोटापे के इलाज के लिए नि:शुल्क शिविर लगाया जाएगा।
इसमें मुंबई के बेरियोट्रिक सर्जन डॉ. अभय अग्रवाल अपनी सेवाएं देंगे। मरीजों का बीएमआई चेक कर उन्हें डाइट प्लान व आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।
डॉ. सुनील कालड़ा ने बताया, मोटापा एक समस्या बन गई है, जिसके चलते मधुमेह, हार्इपर टेंशन, अथाराइटिस की शिकायत सामने आती हैं, इसलिए मेटाबोलिक सर्जरी के जरिए मोटापे को कंट्रोल किया जा सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App