Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

UP Police Constable PET Admit Card 2019: यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, uppbpb.gov.in से करें डाउनलोड

यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2019 ऑफिशियल वेबसाइट आज यानि 25 नवंबर 2019 को जारी किया जाएंगे।

UP Police Constable PET Admit Card 2019: यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, uppbpb.gov.in से करें डाउनलोड
X
यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2019

UP Police Constable PET Admit Card 2019:उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस 49,568 कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड (UP Police Constable PET Admit Card) आज यानि 25 नवंबर 2019 को जारी किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा जारी संक्षिप्त नोटिफिकेशन में के मुताबिक यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी और दस्तावेज सत्यापन के लिए एडमिट कार्ड (25 नवंबर को ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों को पीईटी और डीवी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। वे एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट www.uppbpb.gov.in से यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2019 (UP Police Constable PET Admit Card 2019) डाउनलोड कर सकते हैं।

कांस्टेबल (रिजर्व सिविल पुलिस और रिजर्व पीएसी) के पद के लिए पीईटी और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए शामिल होना होगा। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्हें यूपी पुलिस कांस्टेबल 2019 के लिए पीईटी परीक्षा में उपस्थित होना है वे यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी और डीवी राउंड 28 नवंबर 2019 (गुरुवार) से आयोजित किए जाएंगे। यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी और डीवी पहले स्थान पर डी -01 से डी -05 उम्मीदवारों के बीच आयोजित किया जाएगा। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने यूपी पुलिस लिखित परीक्षा में अर्हता प्राप्त की है, वे निर्धारित तिथि और समय पर कांस्टेबल पदों के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी और डीवी के लिए उपस्थित हो सकते हैं। यह परीक्षा लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, मेरठ, प्रयागराज और गोरखपुर में आयोजित की जाएगी।

यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2019 (UP Police Constable PET Admit Card 2019): ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. सबसे पहले UPPRPB ऑफिशियल वेबसाइट upbpb.gov.in पर जाएं।

चरण 2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए UP Police Constable PET Admit Card'लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. लिंक पर क्लिक करने पर नया पेज खुलेगा उसमें उम्मीदवार अपनी मांगी हुई जानकारी दर्ज संबिट करें।

चरण 4. आपका यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2019 स्क्रीन पर खुल जाएगा, उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 27 और 28 जनवरी 2019 को आयोजित की गई और 20 नवंबर 2019 को यूपी पुलिस परिणाम घोषित किया गया। यूपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता (पीईटी) और दस्तावेज़ सत्यापन (डीवीटी) राउंड के लिए कुल 1,23,921 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों नाम चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 के सभी चरणों में जो उम्मीदवार सफल होंगे उन्हें यूपी रिजर्व सिविल पुलिस और रिजर्व पीएसी में नियुक्ति किया जाएगा। यूपी में कुल 31,360 रिजर्व सिविल पुलिस और 18,208 रिजर्व पीएसी पदों को भरा जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story