Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, जानें इनकी शिक्षा के बारें में...

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि ने मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली है। उन्होंन अपनी अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने भाईयों के साथ ही की थी।

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, जानें इनकी शिक्षा के बारें में...
X
ऋषि कपूर का निधन

कपूर खानदान के चिराग ऋषि कपूर दुनिया को अलविदा करकर चले गए। गुरूवार को मुंबई के एक अस्पताल में उन्होनें अंतिम सास लीं। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह सप्ताह बुरा रहा है। बुधवार को शानदार कलाकर इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कहा और 30 अप्रैल गुरूवार को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। बुधवार को अभिनेता ऋषि कपूर को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 में हुआ था, वे लम्बे समय से कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे। उनके पिता का नाम राज कपूर है ऋषि कपूर सबसे पहले सिनेमा के पर्दे पर मेरा नाम जोकर के साथ आए थे। ऋषि कपूर बचपन से ही अभिनेता बनना चाहते थे आज आपको ऋषि कपूर की शिक्षा के बारें में बताएंगे।

ऋषि कपूर की शैक्षणिक योग्यता (Rishi Kapoor Education Qualification)

ऋषि कपूर का जन्म मुंबई के चेम्बूर में 4 सितंबर 1952 को हुआ था।

उन्होनें अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने भाईयों के साथ कैंपियन स्कूल मुंबई से ली थी। इसके बाद वे अजमेर चले गए थे और बाकी स्कूली शिक्षा मेयो कॉलेज, अजमेर से हासिल की थी।

ऋषि कपूर ने स्नातक की डिग्री प्राप्त नहीं की थी। वे स्कूली शिक्षा के बाद ही अभिनय में अपना करियर बनाना शुरू कर दिया था।

ऋषि कूपर ने सिनेमा जगत में अपने करियर की शुरूआत की थी उनकी आयु सिर्फ 18 साल की थी।

उन्होनें मेरा नाम जोकर यह ऋषि कपूर की पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होने अपने पिता के बचपन का अभिनय किया था।

और पढ़ें
Next Story