Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Rajasthan Police Constable Answer Key 2020: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि आज, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Rajasthan Police Constable Answer Key 2020: राजस्थान पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2020 जारी कर दी है। सभी उम्मीदवार जो राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2020 में उपस्थित हुए थे, अब राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर आज यानी 15 नवंबर तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

Rajasthan Police Constable Answer Key 2020: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि आज, ये रहा डायरेक्ट लिंक
X

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2020

Rajasthan Police Constable Answer Key 2020: राजस्थान पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2020 जारी कर दी है। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए आज अंतिम दिन हैं। जो उम्मीदवार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2020 में उपस्थित हुए थे, अब राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर 15 नवंबर तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2020 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 6 से 8 नवंबर 2020 को आयोजित की गई थी। आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2020 डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2020 के खिलाफ कोई आपत्ति है, तो वह आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके आपत्ति उठा सकता है।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2020 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए डायेरक्ट लिंक

राजस्थान पुलिस द्वारा किसी अन्य विधा / माध्यम / चैनल के माध्यम से आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार इस लिंक की शुरुआत के तीसरे दिन (कुल तीन दिन) तक आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। उसके बाद आपत्ति प्रस्तुत करने का लिंक उपलब्ध नहीं होगा।

आंसर की का विश्लेषण करने के बाद राजस्थान पुलिस द्वारा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। उसके बाद राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2020 रिजल्ट अपलोड किया जाएगा। यह भर्ती विभिन्न विभागों में कांस्टेबल के 5438 पदों पर भर्ती के लिए की जा रही है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और प्रवीणता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार सीधे ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2020 आंसर की डाउनलोड लिंक का उपयोग कर सकते हैं।

और पढ़ें
Next Story