राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने ग्राम विकास अधिकारी के 3896 पदों पर भर्ती के लिए दी मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार जल्द ही 3,896 ग्राम विकास अधिकारियों की भर्ती करेगी। उन्होंने ट्वीट किया कि युवाओं को बेहतर भविष्य और सरकारी नौकरी का मौका देने के लिए ग्राम विकास अधिकारी के 3896 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गयी है।

गहलोत ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने ढाई साल में करीब एक लाख सरकारी नौकरियां दी हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल वैकेंसियों में से 3222 गैर-अनूसूचित क्षेत्र के लिए हैं, जबकि शेष 674 वैकेंसियां अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित की गयी हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू होगी और जो 9 अक्टूबर 2021 तक चलेगी।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से स्नातक या समकक्ष डिग्री प्राप्त किया होना चाहिए और कंप्यूटर साइंस या अप्लीकेशन में डिप्लोमा या समकक्ष कोर्स किया होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है।
आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवार के 1 जनवरी 2022 तक 18 से 40 साल के बीच होना चाहिए। हालांकि साल 2016 के बाद से ग्राम विकास अधिकारियों पदों पर कोई भर्ती नहीं हुई है लिए लिए सभी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गयी है।