Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

यूपीएससी के नए अध्यक्ष बने प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी

प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी को शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Professor Pradeep Kumar Joshi becomes new chairman of UPSC
X
सीबीएसई अध्यक्ष

प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी को शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जोशी वर्तमान में आयोग में सदस्य हैं। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल यूपीएससी का अध्यक्ष अरविंद सक्सेना है। जिसका कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो जाएगा।

जोशी जो छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग दोनों के अध्यक्ष थे। मई 2015 में यूपीएससी में सदस्य के रूप में शामिल हुए। एक अधिकारी ने कहा कि यूपीएससी के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल 12 मई, 2021 तक रहेगा। अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति के साथ यूपीएससी में एक सदस्य का पद खाली है।

वर्तमान में भीम सेन बस्सी, एयर मार्शल ए एस भोंसले (सेवानिवृत्त), सुजाता मेहता, मनोज सोनी, स्मिता नागराज, एम साथियावती भारत भूषण व्यास, टी सी ए अनंत और राजीव नयन चौबे यूपीएससी के अन्य सदस्य हैं। आयोग तीन चरणों में सालाना सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार - भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारियों का चयन करने के लिए।

और पढ़ें
Next Story