Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के समापन समारोह को पीएम मोदी आज करेंगे सम्बोधित

भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्मार्ट इंडिया हैकाथाॅन के फाइनलिस्ट के साथ भारत के आत्म निर्भर भारत अभियान को लेकर बात की हैं। कोरोना काल में दुनियां की बिगडती अर्थव्यवस्था के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत उन्नत बनाने के लिए प्रयास करने को कहा है।

केंद्र ने लिया बड़ा फैसला, कच्चे तेल के नए रिजर्वायर्स को मिली मंजूरी
X
पीएम मोदी

भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्मार्ट इंडिया हैकाथाॅन के फाइनलिस्ट के साथ भारत के आत्म निर्भर भारत अभियान को लेकर बात की हैं। कोरोना काल में दुनियां की बिगडती अर्थव्यवस्था के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत उन्नत बनाने के लिए प्रयास करने को कहा है। आज पीएम मोदी शाम 4.30 बजे स्मार्ट इंडिया हैकाथाॅन के समारोह को सम्बोधित करेगें।

समापन समारोह के सम्बोधन की प्रक्रिया वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के जरिये होगी। इस बार हैकाथाॅन पूरी दुनियां का ध्यान भारत की ओर केन्द्रित करने का प्रयास करेगा। और पीएम मोदी के मिशन आत्मनिर्भर भारत के लिए नये रास्तों का निर्माण करेगा।

स्मार्ट इंडिया हैकाथाॅन के फाइनलिस्टों के द्वारा युवा लोगों में अपने दैनिक जीवन में आने वाली हर समस्य़ा से निपटने का मंच तैयार किया जायेगा। आत्म निर्भर भारत की पहले को राष्ट्रव्यापी बनाया जायेगा। किसी भी समय आने वाली समस्या का समाधान करने का मंच स्मार्ट इंडिया हैकाथाॅन के द्वारा तैयार किया जायेगा। युवा पीढी के लोगों ने नये ज्ञान का संचार किया जायेगा।

समस्या समाधान की मानसिकता को विकसित करते हुए नवनिर्माण की योग्यता को विकसित किया जायेगा। 1 अगस्त को हैकाथाॅन की अन्तिम मीटिंग में वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से पीएम मोदी इस विषय पर विस्तृत चर्चा करेंगे। कि युवा लोगों की सोच को किस प्रकार बढावा दिया जाये।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि भारत के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। स्मार्ट इंडिया हैकाथाॅन का समारोह इस बात का प्रदर्शन कर रहा है। मैं उनसे बात करने के लिए उत्सुक हूँ। स्मार्ट इंडिया हैकाथाॅन आविष्कारात्मक कार्य करने के लिए एक नया मंच बनाकर भारत के युवाओं के लिए प्रस्तुत किया गया है। इस मंच के माध्यम से भारत के युवा पूरी दुनिया पर नजर रखेंगे।और भारत के आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढायेंगे।

पीएमओ के आधिकारिक बयान के अनुसार इसमें छात्रों की संख्या लगातार बढ रही है। स्मार्ट इंडिया हैकाथाॅन के पहले संस्करण में 42 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था अब यह संख्या लगातार बढते हुए 2020 में 4,50,000 तक पहुँच गई है।



और पढ़ें
Next Story