Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Odisha NEET Seat Allotment Result 2020: ओडिशा नीट राउंड 1 सीट आंवटन रिजल्ट घोषित, यहां से करें चेक

Odisha NEET Round 1 Seat Allotment Result 2020: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने ओडिशा नीट काउंसलिंग 2020 के राउंड 1 सीट आवंटन का रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित कर दिया है।

Odisha NEET Seat Allotment Result 2020: ओडिशा नीट राउंड 1 सीट आंवटन रिजल्ट घोषित, यहां से करें चेक
X

ओडिशा नीट राउंड 1 सीट आंवटन रिजल्ट 2020

Odisha NEET Round 1 Seat Allotment Result 2020: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने ओडिशा नीट काउंसलिंग 2020 के राउंड 1 सीट आवंटन का रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने ओडिशा नीट काउंसलिंग 2020 के राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ojee.nic.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट पर फ्लैश हो रहे एक नोटिस के मुताबिक ओडिशा नीट राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट प्रथम दौर की सीट आवंटन घोषित कर गया है। आवंटित सीट की पुष्टि करने के लिए लॉगिन और पूर्ण सीट स्वीकृति गतिविधियों है। शेड्यूल के अनुसार शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2020 के बीच प्रवेश शुल्क का भुगतान करके और एडमिट कार्ड डाउनलोड करके आवंटित सीट को स्वीकार कर सकते हैं।

ओडिशा नीट काउंसलिंग 2020 के दूसरे दौर के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 4 दिसंबर, 2020 से शुरू होगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2020 है। संशोधित राज्य मेरिट सूची 6 दिसंबर 2020 को जारी की जाएगी।

ओडिशा नीट फर्स्ट सीट आवंटन रिजल्ट 2020 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

ओडिशा नीट फर्स्ट सीट आवंटन रिजल्ट 2020: ऐसे करें चेक

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाएं।

चरण 2. मुखपृष्ठ पर दिख रहे उस लिंक पर जो "CANDIDATE LOGIN - MBBS/BDS COURSES" के बारे में बताता है।

चरण 3. डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, उसमें उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

चरण 4. ओडिशा नीट फर्स्ट सीट आवंटन परिणाम 2020 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।

और पढ़ें
Next Story