NEET 2020: नीट 2020 के प्रश्न पत्र हुए जारी, यहां से करें डाउलोड
NEET 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2020 के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं।

NEET 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2020 के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे नीट प्रश्न पत्रों को ऑनलाइन ntaneet.nic.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
एजेंसी ने देश भर में फैले 3,843 केंद्रों पर 13 सितंबर, 2020 को नीट 2020 परीक्षा आयोजित की थी। नीट 2020 परीक्षा की आंसर की 27 सितंबर को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज के लिए 29 सितंबर तक का समय दिया गया था।
नीट 2020 के प्रश्न पत्र अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, मराठी, टेलीगु, गुजराती, तमिल, बंगाली, असमी और कन्नड़ जैसी विभिन्न भाषाओं में जारी किए गए हैं। इस साल, 15.97 लाख उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था।
नीट 2020 प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
नीट 2020 प्रश्न पत्र: ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं।
चरम 2. मुखपृष्ठ पर, "सूचना" टैब पर जाएं।
चरण 3. विशिष्ट भाषा में प्रश्न पत्र का चयन करें।
चरण 4. नीट 2020 प्रश्न पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाएंगे।
चरण 5. नीट 2020 प्रश्न पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट लें।