MBSE HSSLC 12th Result 2020: एमबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं का परिणाम किया घोषित
एमबीएसई बोर्ड ने आज मंगलवार के दिन कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। जिस भी छात्र ने मिजोरम बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा दी है वह मिजोरम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in. पर ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकता है।

मिजोरम बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा मार्च के महीने में शुरू कर दी थीं। कोरोना महामारी के कारण कुछ विषयों के पेपरों का आयोजन नहीं हो पाया। मार्च के महीनें में हुए लाॅकडाउन के कारण परीक्षाओं को बीच में ही रोक दिया गया।गृहविज्ञान, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान इन विषयों इन विषयों के पेपर बचे थे। इन विषयों में 7 हजार से ज्यादा छात्रों का रजिस्ट्रेशन था।
लंबित परीक्षा का आयोजन जुलाई के महीने में फिर से शुरू किया गया था। 1 जुलाई से परीक्षा शुरू कर दी गई परीक्षा के लिए समय सुवह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक रखा गया। कोरोना महामारी के संक्रमण के खतरे के कारण सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गये। मास्क, सेनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग, का परीक्षा के दौरान अनिवार्य किया गया। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया।