Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया 12वीं का परीक्षा टाइम टेबल, 9 जून से होंगी परीक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिंम) ने 12वीं के शेष पेपरों की परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 9 जून से शुरू होने वाली यह परीक्षाएं 15 जून तक चलेंगी और दो पालियों में होंगी। पहली पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 से 5 बजे तक यह परीक्षा होगी।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया 12वीं का परीक्षा टाइम टेबल, 9 जून से होंगी परीक्षाएं
X

माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिंम) ने 12वीं के शेष पेपरों की परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 9 जून से शुरू होने वाली यह परीक्षाएं 15 जून तक चलेंगी और दो पालियों में होंगी। पहली पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 से 5 बजे तक यह परीक्षा होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करना होगा। वही अभिभावकों को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका बच्चा बीमार तो नहीं है। पहला पेपर मंगलवार को पहली पाली में हायर मेथमेटिक्स और दूसरी पाली में भूगोल का होगा।

यह है टाइम टेबिल :

- 9 जून : सुबह 9 बजे से - हायर मेथमेटिक्स,

दोपहर 2 बजे से - भूगोल

- 10 जून : सुबह 9 बजे से - बुक कीपिंग एण्ड एकांउटेन्सी

दोपहर 2 बजे से - क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हर्टिकल्चर, प्रथम प्रश्न-पत्र व्होकेशनल कोर्स

- 11 जून : सुबह 9 बजे से - बायलॉजी

दोपहर 2 बजे से - अर्थशास्त्र

- 12 जून : सुबह 9 बजे से - व्यवसायिक अर्थशास्त्र

दोपहर 2 बजे से - एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिसरीज

- 13 जून : सुबह 9 बजे से - राजनीति शास्त्र

दोपहर 2 बजे से - शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्थास्थ्य, स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइन, द्वितीय प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स

- 15 जून : सुबह 9 बजे से - केमिस्ट्री

दोपहर 2 बजे से - विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास, तृतीय प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स

और पढ़ें
Next Story