Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

JEE Advanced admit card 2020: जेईई एडवांस एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

JEE Advanced admit card 2020: जेईई एडवांस 2020 के एडमिट कार्ड सोमवार 21 सितंबर, 2020 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

JEE Advanced admit card 2020: जेईई एडवांस एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
X
जेईई एडवांस 2020

JEE Advanced admit card 2020: जेईई एडवांस 2020 के एडमिट कार्ड सोमवार 21 सितंबर, 2020 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद जिन उम्मीदवार जेईई एडवांस 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अपने एडमिट कार्ड को ऑनलाइन jeeadv.ac.in पर डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2020 आज 10.00 बजे जारी किए जाने थे, लेकिन अभी तक एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए है। जेईई एडवांस्ड 2020 की परीक्षा 27 सितंबर, 2020 को आयोजित की जानी है, जो राज्य भर में फैले विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2020: ऐसे करें पाएंगे डाउनलोड

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।

चरण 2. मुखपृष्ठ पर दिए गए जेईई एडवांस 2020 एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, उसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

चरण 4. जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2020 स्क्रीन पर खुल जाएगा।

चरण 5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।

और पढ़ें
Next Story