JEE Advanced 2020: विदेशी नागरिकों के लिए जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ये रहा डायरेक्ट लिंक
JEE Advanced 2020: संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2020 (JEE Advanced 2020) की विदेशी नागरिकों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 सितंबर, 2020 से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी है।

JEE Advanced 2020: संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2020 (JEE Advanced 2020) की विदेशी नागरिकों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 सितंबर, 2020 से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जेईई एडवांस 2020 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर 17 सितंबर, 2020 या उससे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2020 है।
अन्य उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस 2020 की आवेदन प्रक्रिया शनिवार 12 सितंबर, 2020 से शुरू होगी। जेईई एडवांस 2020 के एडमिट कार्ड 21 सितंबर को जारी किए जाएंगे और उम्मीदवार 27 सितंबर तक इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
विदेशी उम्मीदवार के लिए जेईई एडवांस के लिए आवेदन करने की डायरेक्ट लिंक
जेईई एडवांस 2020, एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षण 27 सितंबर, 2020 को दो शिफ्टों में आयोजित किया जाना है, जो कि सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और 2:30 से 5:30 बजे तक देश भर में फैले विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। जिसके परिणाम 5 अक्टूबर, 2020 को घोषित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।