Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

JAC 8th Admit Card 2020: जेएसी 8वीं बोर्ड परीक्षा के एडिट कार्ड jac.jharkhand.gov.in हुए जारी

JAC 8th Admit Card 2020: जेएसी 8वीं बोर्ड परीक्षा के एडिट कार्ड jac.jharkhand.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं।

JAC 8th Admit Card 2020: जेएसी 8वीं बोर्ड परीक्षा के एडिट कार्ड jac.jharkhand.gov.in हुए जारी
X
जेएसी 8वीं एडमिट कार्ड 2020

JAC 8th Admit Card 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जेएसी 8वीं बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य जेएसी की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in की पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

जेएसी कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 24 जनवरी, 2020 को एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। शिक्षक 20 जनवरी 2020 को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका एकत्र कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने प्रिंसिपल से जेएसी कक्षा 8 के एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।


आपको बता दें कि किसी भी छात्र को जेएसी एडमिट कार्ड प्रस्तुत किए बिना कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा लिखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रधानाचार्य जेएसी 8वीं के एडमिट कार्ड 2020 या तो आधिकारिक वेबसाइट से या नीचे दिए गए सीधे लिंक से प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाचार्य को एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए अपने उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।

जेएसी 8वीं एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक


जेएसी 8वीं एडमिट कार्ड 2020 (JAC Admit Card 2020) ऐसे करें डाउनलोड

चरण 1. जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर दिख रहे admit card For class 08 examination 2020 लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. नया पेज खुलेगा उसमें उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड के साथ लॉगिन

चरण 4. रजिस्टर्ड छात्रों के लिए जेएसी 8वीं एडमिट कार्ड 2020 स्क्रीन पर खुल जाएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story