GATE Answer Key 2020: गेट आंसर की इस दिन होगी जारी, gate.iitd.ac.in से करें डाउनलोड
GATE Answer Key 2020: गेट आंसर की 2020 जल्द ही आईआईटी दिल्ली द्वारा जारी की जाएगी। उम्मीदवार आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitd.ac.in से डाउनलोड कर पाएंगे।

GATE Answer Key 2020: आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) द्वारा अगले सप्ताह ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2020 की आंसर की जारी की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक गेट आंसर की 20 फरवरी 2020 को जारी होने की उम्मीद है। गेट आंसर की 2020 ऑफिशियल वेबसाइट http://gate.iitd.ac.in/ पर जारी की जाएगी। एक बार गेट आंसर की जारी होने के बाद, गेट 2020 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार गेट की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitd.ac.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर पाएंगे।
गेट 2020 परीक्षा आयोजन 1 फरवरी, 2, 8 और 9 फरवरी को किया गया था। गेट 2020 (GATE 2020) को 25 विषयों के लिए आयोजित किया गया था। इसके अलावा गेट परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रवेश या वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए गेट 2020 पास होना जरूरी है। यहां तक कि कुछ कॉलेजों और संस्थानों में, जो एमएचआरडी छात्रवृत्ति / सहायता के बिना छात्रों को स्वीकार करते हैं, गेट योग्यता अनिवार्य है। इसके अलावा, कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) अपनी भर्ती प्रक्रिया में गेट स्कोर का उपयोग कर रहे हैं। इसके अलावा, कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) अपनी भर्ती प्रक्रिया में गेट स्कोर का उपयोग कर रहे हैं।
गेट आंसर की 2020 (GATE Answer Key 2020): ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार गेट की ऑफिशियल वेबसाइट Gate.iitd.ac.in पर जाएं।
चरण 2. इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करे जो GATE Answer Key 2020 के बारें में बताता है।
चरण 3. इसके बाद नया पेज खुलेगा, उसमें आपने जिस कोर्स के लिए परीक्षा दी है उस पर क्लिक करें।
चरण 4. आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ आंसर की खुल जाएगी।
चरण 5. उम्मीदवार आंसर की को डाउनलोड कर लें और आगे संदर्भ में प्रिंट आउट लें ले।
गेट आंसर की 2020: कट ऑफ (संभावित)
गेट पेपर | सामान्य | ओबीसी-एनसीएल | एससी-एसटी |
लेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ईसीई) | 26 - 30 | 23 - 28 | 15 - 18 |
कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी (सीएस | 28 - 30 | 26 - 28 | 18 - 20 |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई) | 35 - 38 | 30 - 32 | 22 - 24 |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईई) | 28 - 30 | 22 - 25 | 18 - 20 |
इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग (IE) | 30 - 32 | 26 - 28 | 18 - 22 |
सिविल इंजीनियरिंग (सीई) | 26 - 30 | 24 - 28 | 16 - 20 |
केमिकल इंजीनियरिंग (सीएच) | 32 - 36 | 28 - 30 | 22 - 24 |
जैव प्रौद्योगिकी | 30 - 32 | 28 - 30 | 22 - 26 |