Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, महिलाएं भी कर सकेंगी आवेदन

दिल्ली पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के पदों को लेकर भर्तियां निकलने वाली है। यह पद पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए है। कुल पद 5846 है।

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, महिलाएं भी कर सकेंगी आवेदन
X

पुलिस की नौकरी करना चाहते है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। जी हां दिल्ली पुलिस में भर्तियां निकाली गई है। दिल्ली पुलिस ने 5846 पदों के लिए भर्तियों का ऐलान किया है। इनमें से 3902 पुरुषों और 1944 पद महिलाओं के लिए सुरक्षित किये गए है। जिन पदों पर भर्तियां की जानी है। यह सभी पद कांस्टेबल की पोस्ट के लिए है। जल्द ही स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) इस पर काम शुरू करेगी।

योग्यता:

कांस्टेबल की इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए आवेदक को बाहरवीं पास होना आवश्यक है।

उम्र:

इसमें भर्ती होने के लिए आवेदक की उम्र अलग अलग है। सामान्य वर्ग के लिए यह उम्र सीमा 18 से 25 साल तक होनी चाहिए। obc के लिए 18 से 28 और एससी/एसटी के लिए 18 से 30 तक उम्र होना जरुरी हैं।

सैलरी:

पे स्केल : 5200 से 20 हजार रुपये

ग्रेड पे : 2,000 रुपये

यह सैलरी सातवें वेतन आयोग के तहत दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया:

यह परीक्षा ऑनलाइन होगी जिसके लिए उम्मीदवार को डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा। हर गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। पूरा परीक्षा 90 नंबर का होगा और जो भी उम्मीदवार यह परीक्षा पास करेगा। उसको मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा।

और पढ़ें
Next Story