Chhattisgarh High Court Skill Test 2019: छत्तीसगढ हाईकोर्ट स्किल टेस्ट का शेड्यूल जारी, vyapam.cgstate.gov.in से करें डाउनलोड
Chhattisgarh High Court Skill Test 2019: छत्तीसगढ हाईकोर्ट ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर, हार्डवेयर इंजीनियर, असिस्टेंट प्रोग्रामर, कंप्यूटर प्रोग्रामर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार पदों के लिए स्किल टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार सीजी व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से स्किल टेस्ट की तारीख चेक कर सकते हैं।

Chhattisgarh High Court Skill Test 2019: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (Chhattisgarh High Court) बिलासपुर की रजिस्ट्री में असिस्टेंट रजिस्ट्रार (IT), कंप्यूटर प्रोग्रामर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, हार्डवेयर इंजीनियर एव असिस्टेंट प्रोग्रामर के पदों के लिए स्किल टेस्ट 2019 का शेड्यूल अपनी ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी कर दिया है। इन पदों के लिए स्किल टेस्ट 16 और 17 तारीख आयोजित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार सीजी व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट असिस्टेंट प्रोग्रामर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और हार्डवेयर पदों के लिए कौशल परीक्षा 2019 16 दिसंबर को आयोजित होनी है और कंप्यूटर प्रोग्रामर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार पदों के लिए कौशल परीक्षा 17 दिसंबर 2019 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में वे उम्मीदवार शामिल होंगे जिन्होनें लिखित परीक्षा पास की है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट असिस्टेंट रजिस्ट्रार (IT), कंप्यूटर प्रोग्रामर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, हार्डवेयर इंजीनियर एव असिस्टेंट प्रोग्रामर लिखित परीक्षा में 1:10 के अनुपात में उम्मीदवार सफल हुए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, उच्च न्यायालय परिसर बोदरी, छतौना रोड, बिलासपुर में आयोजित किए जाएंगे।
सीजी हाईकोर्ट स्किल टेस्ट 2019 शेड्यूल (Chhattisgarh High court Skill Test 2019)
पद का नाम | तारीख | सत्र | रिपोर्टिंग टाइम | गेट बंद | परीक्षा समय |
असिस्टेंट प्रोग्रामर | 17 दिसंबर 2019 | 1 | सुबह 8.30 बजे | सुबह 9.00 बजे | सुबह 9.30 बजे से 11.00 बजे तक |
सॉफ्टवेयर इंजीनियर | 17 दिसंबर 2019 | 1 | सुबह 11.30 बजे | दोपहर 12.00 बजे | दोपहर 12.30 बजे से 2.00 बजे तक |
हार्डवेयर इंजीनियर | 17 दिसंबर 2019 | 1 | दोपहर 2.30 बजे | दोपहर 3.00 बजे | दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक |
कंप्यूटर प्रोग्रामर, | 17 दिसंबर 2019 | 1 | सुबह 8.30 बजे | सुबह 9.00 बजे | सुबह 9.30 बजे से 11.00 बजे तक |
असिस्टेंट रजिस्ट्रार | 17 दिसंबर 2019 | 1 | सुबह 11.30 बजे | दोपहर 12.00 बजे | दोपहर 12.30 बजे से 2.00 बजे तक |
नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट स्किल टेस्ट 2019 के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि के सप्ताह पहले सीजी हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट highcourt.cg.gov.in पर जारी किए जाएंगे। स्किल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड हाईकोर्ट की वेबसाइट highcourt.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट स्किल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारो को परीक्षा केंद्र पर अपने साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राईविंग लायसेंस या अन्य कोई आईडी प्रूफ में से एक साथ ले जाना होगा। क्योंकि बिना एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App