Chandigarh JE Recruitment 2021: जूनियर इंजीनियर पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
Chandigarh JE Recruitment 2021: चंडीगढ़ प्रशासन, इंजीनियरिंग विभाग ने जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार चंडीगढ़ प्रशासन भर्ती 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट chandigarh.gov.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

चंडीगढ़ जेई भर्ती 2021: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 8 मार्च 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 30 मार्च 2021 (शाम 5 बजे तक)
चंडीगढ़ जेई भर्ती 2021: पदों का विवरण
जूनियर इंजीनियरिंग (सिविल) - 42 पद
सामान्य - 22
जनरल (ईडब्ल्यूएस) - 10
ओबीसी - 06
एससी - 04
चंडीगढ़ जेई भर्ती 2021: पात्रता मापदंड
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा पास होना चाहिए और साथ ही आईसीटी स्किल कोर्स का सर्टिफिकेट यानि कंप्यूटर कोर्स (CCC) होना चाहिए।
चंडीगढ़ जेई भर्ती 2021: आयु सीमा
जूनियर इंजीनियर पदों के लिए सामान्य / ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 साल की और एससी वर्ग के उम्मीदवार को 10 साल की छूट मिलेगी।
चंडीगढ़ जेई भर्ती 2021: चयन प्रक्रिया
चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।