Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

BSEH 12th Result 2020: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 जुलाई को होगा घोषित, यहां से करें चेक

हरियाणा बोर्ड ने बाहरवीं कक्षा क रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जल्द ही स्टूडेंट वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

BSEH 12th Result 2020: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 जुलाई को होगा घोषित, यहां से करें चेक
X

BSEH 12th Result 2020: हरियाणा बोर्ड (HBSE) ने घोषणा की है कि वह 21 जुलाई को बाहरवीं के रिजल्ट घोषित कर देगा। इस बार बाहरवीं की परीक्षायें 3 मार्च से लेकर 31 मार्च तक संचालित करवाई गयी थी। मई में इसका मूल्यांकन को शुरु कर दिया गया था। हो चुके पेपरों के मार्क्स के आधार पर ही परिणाम को घोषित किया जाएगा। आयोजित हो चुके पेपरों के औसत मार्क्स लिए जाएंगे।

नतीजे जारी करने को बोर्ड पूरी तरह से तैयार है। फिलहाल हरियाणा बोर्ड ने बाहरवीं का रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया है जो कि बहुत जल्द ही वेबसाइट पर दिखाई देगा। अपना रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थी bseh.org.in पर जा सकते है और अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। इस बार हरियाणा बोर्ड में लाखों बच्चें बाहरवीं का एग्जाम देने बैठे थे।

इससे पहले हरियाणा बोर्ड पहले ही दसवीं क रिजल्ट को जारी कर चुका है। दसवीं में रिजल्ट का परसेंटेज 64.59 फीसदी रिजल्ट रहा था। इसमें लड़कियों ने लड़को को पछाड़ते हुए अपने आप को ऊपर रखा है। दसवीं कक्षा में लड़कों से ज्यादा पास होने का ग्राफ 9.59 ज्यादा लड़कियों का रहा है।

और पढ़ें
Next Story