बिहार लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा और संयुक्त प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए की तारीखों की घोषणा
बिहार लोक सेवा आयोग ने जूनियर ग्रेड के 221 सिविल जजों की भर्ती की है। बिहार के सीसीई के द्वारा 423 खाली पदों पर भर्ती की जायेगी। बीपीएससी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा और न्यायिक प्रतियोगी परीक्षा के लिए तारीख घोषित कर दी गई है।

बिहार लोक सेवा आयोग ने जूनियर ग्रेड के 221 सिविल जजों की भर्ती की है। बिहार के सीसीई के द्वारा 423 खाली पदों पर भर्ती की जायेगी। बीपीएससी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा और न्यायिक प्रतियोगी परीक्षा के लिए तारीख घोषित कर दी गई है।
31वीं बिहार न्यायिक सेवा की परीक्षा 9 अगस्त को होगी। 65वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 4 से 5 अगस्त की बीच होगी। दी गई परीक्षा दिनांक निश्चित नहीं है। कोरोना का कहर देश में लगातार बढता जा रहा है। बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार न्यायिक सेवा की सिविल जज की जूनियर ग्रेड 221 पदों को भरा है।
अब बिहार सीसीई के द्वारा 423 खाली पदों पर भर्ती की जायेगी। दोनों परीक्षाओं को मिलाकर 600 से ज्यादा पद खाली हैं। जिनके लिए सम्भावित परीक्षा दिनांक घोषित कर दी गई है। बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में कुल 2,57,247 छात्रों ने परीक्षा दी थी।
जिनमें से 6517 को मेन परीक्षा के लिए चुना गया है। बीपीएससी और सीसीई की मुख्य परीक्षा का आयोजन 12,13,14,16, किया जाना तय था लेकिन कोरोना महामारी की वजह से परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
कोरोना की स्थिति के आधार पर तारीखों को कई बार बढा दिया गया है। चयन प्रक्रिया से पहले दो पेपर आयोजित किए जाएगे। एक पेपर 100 नंबर का होगा जबकि दूसरा पेपर 150 अंक का होगा। दोनों पेपरों को पास करने वाले अभ्यर्थियों को कागजी जाँच और मेडिकल के लिए बुलाया जायेगा। इसके बाद चयनित किया जायेगा।