Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

AP Grama Sachivalayam Answer Key 2020: एपी ग्राम सचिवालयम आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि आज, ये रहा डायरेक्ट लिंक

AP Grama Sachivalayam Answer Key 2020: आंध्र प्रदेश ग्राम सचिवालय आंसर की 2020 के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि आज यानी 3 अक्टूबर, 2020 है।

AP Grama Sachivalayam Answer Key 2020: एपी ग्राम सचिवालयम आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि आज, ये रहा डायरेक्ट लिंक
X
एपी ग्राम सचिवालयम आंसर की 2020

AP Grama Sachivalayam Answer Key 2020: आंध्र प्रदेश ग्राम सचिवालयम आंसर की 2020 के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि आज यानी 3 अक्टूबर, 2020 है। उम्मीदवार जो एपी ग्राम सचिवालयम भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आंसर की खिलाफ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

भर्ती परीक्षा 20 से 26 सितंबर, 2020 तक राज्य भर में फैले विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल भर्ती परीक्षा के लिए कुल 10,56,931 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। एपी ग्राम सचिवालयम विभिन्न पदों के लिए 16,208 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चला रहा है, जिसमें से 14,062 रिक्तियां ग्राम सचिवालय और 2,166 वार्ड सचिवालय में हैं।

एपी ग्राम सचिवालयम आंसर की 2020 के खिलाफ आपत्तियाँ उठाने के लिए डायरेक्ट लिंक

एपी ग्राम सचिवालयम आंसर की 2020 : ऐसे करे चेक

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट gramasachivalayam.ap.gov.in पर जाएं।

चरण 2. मुखपृष्ठ पर दिख रहे आंसर की वाले लिंक पर करें।

चरण 3. डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।

चरण 4. परीक्षा का चयन करें।

चरण 5. पीडीएफ प्रारूप में आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगी।

चरण 6. आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट लें।

और पढ़ें
Next Story