Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच सोने के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। आज यानी 19 अप्रैल को भी सोने के दाम ऊपर बने हुए हैं। जानते हैं देश के 10 बड़े शहरों में सोने की लेटेस्ट प्राइज।

Gold Rate Today: भारत में सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। 19 अप्रैल को देश के कई प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की दरों में तेजी बनी रही। सोना निवेश का एक स्थायी और सुरक्षित विकल्प माना जाता है, खासकर तब जब आर्थिक अस्थिरता हो। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है, और इसकी अधिकतर जरूरतें आयात के ज़रिए पूरी होती हैं। दुनियाभर में ट्रेड वॉर के चलते अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। ऐसे में सोना निवेशकों की पहली पसंद बन गया है और ये ऑल टाइम हाई पर चल रहा है।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर भारत के घरेलू बाजार पर पड़ता है। साथ ही, भारत में सोने के दाम रुपये-डॉलर की विनिमय दर, आयात शुल्क, टैक्स पॉलिसी और बाजार की मांग जैसे कई स्थानीय कारणों से भी प्रभावित होते हैं।

इसे भी पढ़ें: Ration Card Update: राशन कार्ड में जुड़वाना है फैमिली मेंबर का नाम? फॉलो करें ये सिंपल प्रोसेस, काम बनेगा आसान

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत (1 ग्राम में)

शहर  22 कैरेट रेट 24 कैरेट रेट
चेन्नई  ₹8,945   ₹9,758
मुंबई ₹8,945 ₹9,758
दिल्ली ₹8,960 ₹9,773
बेंगलुरु ₹8,945 ₹9,758
हैदराबाद ₹8,945 ₹9,758
अहमदाबाद ₹8,950 ₹9,763
इंदौर ₹8,950 ₹9,763
भोपाल ₹8,950 ₹9,763
जयपुर ₹8,960 ₹9,773
लखनऊ ₹8,960 ₹9,773

 

भारत में पारंपरिक रूप से सोने को महंगाई से सुरक्षा देने वाले एक विश्वसनीय निवेश के रूप में देखा जाता है। यही कारण है कि जैसे-जैसे महंगाई और वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव बढ़ता है, वैसे-वैसे सोने की चमक और भी बढ़ती जा रही है।

पिछले कुछ समय से सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे निवेशकों का रुझान फिर से इस पीली धातु की ओर बढ़ा है।

इसे भी पढ़ें: Aadhaar Download: आधार कार्ड खो गया और नंबर भी नहीं याद? टेंशन न लें! मिनटों में इस तरीके से कर सकते हैं कार्ड डाउनलोड

क्यों बढ़ती हैं सोने की कीमतें?

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती या कमजोरी
  • बॉन्ड यील्ड्स में उतार-चढ़ाव
  • आयात शुल्क और टैक्स नीतियों में बदलाव
  • रुपये और डॉलर के बीच विनिमय दर
  • ये सभी कारण मिलकर भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं।

 

(कीर्ति)