वैश्विक संकेतों और जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे निवेशकों और शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने वाले लोगों में बेचैनी बढ़ी है।

Gold-Silver Price: सोने-चांदी के भाव में इस हाजिर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। आज चांदी 1,560 रुपये की तेजी के साथ ₹2,44,000 प्रति किलो पर पहुंच गई है, जबकि सोना बढ़कर ₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

वैश्विक संकेतों और जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे निवेशकों और शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने वाले लोगों में बेचैनी बढ़ी है।

सर्राफा बाजार और MCX की तुलना
राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना ₹1,58,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,60,000 प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। वहीं कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना लगभग ₹1,54,700 प्रति 10 ग्राम, चांदी लगभग ₹2,41,400 प्रति किलो तक बनी हुई है।

विशेषज्ञ क्या कह रहे हैं?
विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की तुलना में चांदी में उतार-चढ़ाव कहीं अधिक देखने को मिल रहा है। MCX पर चांदी एक समय ऐतिहासिक ऊंचाई ₹4,20,000 प्रति किलो तक पहुंच चुकी थी, लेकिन फिर गिरावट आ गई।

ग्लोबल मार्केट में बदलाव, इंडस्ट्री की मांग में उतार-चढ़ाव और निवेशक सेंटीमेंट इन अस्थिरता के मुख्य कारण माने जा रहे हैं। हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि दीर्घकालिक निवेशक चालू गिरावट को खरीदारी का अवसर समझ सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कीमती धातुओं में मजबूती दिखी. कॉमेक्स ट्रेड में सोना शुरुआती गिरावट के बाद 4,996 डॉलर से 5,018.20 डॉलर प्रति औंस तक बढ़ा (लगभग 0.43% की तेजी)। स्पॉट सिल्वर 0.67% की तेजी के साथ 78.15 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका-ईरान के बीच वार्ता में ठोस प्रगति न होने के कारण सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग बढ़ी है, जिससे धातुओं को समर्थन मिल रहा है।

इसके अलावा, 19 फरवरी को प्रकाशित ऑगमोंट बुलियन की रिपोर्ट में बताया गया कि लूनर न्यू ईयर के दौरान एशियाई बाजारों में कम तरलता के कारण सोने-चांदी के बाजार में कंसोलिडेशन फेज रहा, और तकनीकी संकेतों ने कीमतों पर असर डाला।