Gold Price In India: सोने और चांदी के दाम में आज यानी 25 अप्रैल को मामूली गिरावट देखी गई है। जानते हैं गोल्ड-सिल्वर के लेटेस्ट रेट के बारे में।

Gold Price In India: सोने-चांदी में बीते कुछ वक्त से आई तूफानी तेजी के बाद अब गिरावट का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार (25 अप्रैल) को सुबह कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई है। आज भारत में सोने की कीमतें 24 कैरेट के लिए ₹9,823 प्रति ग्राम, 22 कैरेट के लिए ₹9,004 प्रति ग्राम और 18 कैरेट (जिसे 999 गोल्ड भी कहा जाता है) के लिए ₹7,367 प्रति ग्राम दर्ज की गई हैं।

बता दें कि ट्रेड वॉर शुरू होने के बाद से ही दुनियाभर में सोने की कीमतों में काफी उछाल देखा जा रहा है। गोल्ड अब भी निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है। हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में बड़े करेक्शन की भी संभावना जता रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Joint Home Loan: ज्वाइंट होम लोन लेने की कर रहे हैं प्लानिंग? जान लें इसके फायदे और नुकसान

सोने-चांदी में नरमी
शुक्रवार यानी 25 अप्रैल की सुबह सोने और चांदी के दामों में नरमी दिखाई दी है।  सोने की 24 कैरेट की कीमत जहां ₹9,823 प्रति ग्राम रही वहीं 22 कैरेट के लिए ₹9,004 प्रति ग्राम तय हुई। दूसरी ओर चांदी में भी हल्की गिरावट देखी गई है और आज भारत में चांदी का भाव ₹100.80 प्रति ग्राम और ₹1,00,800 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Sovereign Gold Bond: 8 साल से पहले बेच सकते हैं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड? जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा

देश के प्रमुख शहरो में गोल्ड के रेट (प्रति ग्राम)

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
चेन्नई ₹9,004     ₹9,823 
मुंबई  ₹9,004   ₹9,823
दिल्ली ₹9,019  ₹9,833
कलकत्ता ₹9,004 ₹9,823
बेंगलुरु ₹8,904   ₹9,723  
हैदराबाद   ₹9,004  ₹9,823
अहमदाबाद  ₹9,009 ₹9,828  
इंदौर  ₹9,009  ₹9,823 
भोपाल  ₹9,009 ₹9,823
जयपुर   ₹9,019 ₹9,833 
लखनऊ ₹9,019  ₹9,833

 

(कीर्ति)