बिहार के औरंगाबाद में नक्सलियों का खूनी खेल, CRPF का एक जवान हुआ शहीद
बिहार के नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना अंतर्गत मचरुखिया नगुराही गांव के समीप प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के हथियारबंद दस्ते के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हो गया।

औरंगाबाद अनुमंडल पुलिस अधिकारी पीएन साहू ने आज बताया कि 205 कोबरा बटालियन के जवान आशीष पात्रा :28: मुठभेड़ में घायल हो गए थे की उनकी पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची में इलाज के क्रम में मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि कल शाम जब कोबरा बटालियन के जवान अपनी दिनचर्या के अनुसार गश्त के लिये क्षेत्र में निकल थे तभी चकरबंधा जंगल की ओर से माओवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरु कर दी जिसमें जवान के सिर में गोली लग गयी थी।
साहू ने बताया कि जवान को तत्काल हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि चकरबंधा जंगल क्षेत्र में जिला पुलिस बल और कोबरा बटालियन का संयुक्त तलाशी अभियान जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App