पति से मिलाने की आस देकर नंदोई ने किया रेप, फिर महिला को बाढ़ में बहाया
पीड़िती अपने पति से 3 साल से अलग रह रही थी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 Aug 2017 4:29 PM GMT
बिहार में एक शख्स ने बाढ़ का फायदा उठाकर रिश्ते शर्मसार करने वाला काम किया है। बिहार के दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र में एक महिला का उसके नंदोई ने रेप किया और जान से मारने के इरादे से बाढ़ में बहा दिया।
पीड़िती अपने पति से 3 साल से अलग रह रही थी। सोमवार को उसका नंदोई उसके पास आया और उसके पति से उसे मिलाने की आस देकर अपने साथ ले गया। सुनसान जगह पर मौका मिलते ही नंदोई ने उसका रेप किया और फिर उसे बाढ़ में फेंक दिया।
इसे भी पढ़ें: राम-रहीम पर सील हुआ हरियाणा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
कुछ लोगों ने पीड़िता को पानी से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई और उसके बाद महिला ने पूरी आपबीती पुलिस को बताई। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना आरोप कबूला और कहा कि उसने पीड़िता की मर्जी से संबंध बनाए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story