Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कलेक्ट्रेट परिसर में महिला ने की आत्मदाह करने की कोशिश, पुलिस हिरासत में लिया

बिहार के कलेक्ट्रेट परिसर में एक महिला ने खुद को जिंदा जलाने (Commit Self Immolation) की कोशिश की।

कलेक्ट्रेट परिसर में महिला ने की आत्मदाह करने की कोशिश, पुलिस हिरासत में लिया
X

बिहार में लॉकडाउन (Lockdown-3.0) के बीच एक आत्मदाह करने का मामला सामने आया है। गुरुवार को हाजीपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में एक महिला ने खुद को जिंदा जलाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिसकर्मियों ने महिला को रोकने की कोशिश की।

बावजूद महिला अपनी जिद पर अड़ी हुई थी। इस बीच महिला पुलिस और आत्मदाह (Self-Immolation) करने वाली महिला के बीच हाथापाई भी हुई। हालांकि थोड़े देर बाद महिला शांत हो गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि कुछ दिनों पहले अज्ञात हत्यारों ने उसकी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके लिए उसने थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी।

Also Read- यूपी में दो पक्षों में जमकर हुई पत्थरबाजी और फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की लापरवाही से परेशान होकर वह आत्मदाह करने जा रही थी। इस मामले को देखते हुए पुलिस ने कहा कि पीड़ित महिला के बयान के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। यह मामला सराया थाना की है। वहां के थाना अधिकारी से बातचीत की जा रही है।

हमारी पुलिस टीम जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

और पढ़ें
Priyanka Kumari

Priyanka Kumari

Jr. Sub Editor


Next Story