बिहार: घरेलू विवाद में पत्नी ने की पति की हत्या, गिरफ्तार
बिहार में कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत छतियान गांव में एक महिला ने घरेलू विवाद को लेकर अपनी पुत्री के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 July 2018 2:15 AM GMT
बिहार में कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत छतियान गांव में एक महिला ने घरेलू विवाद को लेकर अपनी पुत्री के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। कदवा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने आज बताया कि मृतक का नाम मंगल मुर्मू (55) है। शव को पोर्स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें: नीतीश के लिए ‘नो एंट्री' का बोर्ड लगाना चाहते हैं तेजप्रताप, जदयू-भाजपा ने की निंदा
उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे बबलू मुर्म के बयान के आधार पर उनकी पत्नी और पुत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के कारणों के बारे में तत्काल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है पर बताया जाता है कि मंगल मुर्मू की शादीशुदा बेटी चंपा मुर्मू अपने मायके में रहा करती थी जबकि उसके पिता उसे ससुराल में रहने की ही सलाह दिया करते थे।
चंपा को इस मामले में अपनी मां सेहली सोरेन का संरक्षण प्राप्त था जिसको लेकर आए दिन मां बेटी का मंगल मुर्मू के साथ विवाद होता रहता था।
चंपा का पति दिल्ली में मजदूरी का काम करता हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story