Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

बिहार में जल प्रलय: बाढ़ के पानी में फेंके जा रहे हैं लोगों शव

मीरगंज में लोग ट्रेक्टर पर लाशों लोड कर पुल से नदी में फेंक रहा है।

बिहार में जल प्रलय: बाढ़ के पानी में फेंके जा रहे हैं लोगों शव
X

बिहार में एक तरफ बाढ़ तांडव मचा रखा है, वहीं दूसरी ओर बिहार के जोगबनी पुलिस की मौजूदगी में लाशों को परमान नदी में फेंका जा रहा है। मीरगंज में लोग ट्रेक्टर पर लाशों लोड कर पुल से नदी में फेंक रहा है।

बिहार पुलिस के इस शर्मनाक हरकत के कारण मानवता शर्मशार हो गई है। लेकिन जब मीडिया ने इस घटना के बारे में पुलिस से इस मामले के बारे में जानने कि कोशिश की तो पुलिस ने इस तरह के घटना से साफ इंकार कर दिया।

इस मामले में फारबिसगंज डीएसपी अजित कुमार सिंह ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसी हरकत नहीं कर सकती है। यह मामले कि तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इसे भी पढ़े:- शरद यादव भाजपा के विरोधियों के साथ करेंगे मीटिंग, नीतीश पर कसा तंज

फारबिसगंज-जोगबनी में आयी विनाशकारी बाढ़ के कारण अबतक जोगबनी में 17 लाशें बरामद हो चुकी है। इन 17 लाशों में 13 लाश बिहार के रहने वालों की है जबकि 4 लाश नेपाली नागरिक की है।

इसे भी पढ़े:- लालू का कबूलनामा, जेल में बंद शहाबुद्दीन से करते थे बात

आपको बता दें कि बिहार सरकार की ओर से लाशों के अंतिम संस्कार के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। ऐसे में लोग मजबूरी में लाशों को बाढ़ के पानी में बहा रहे है। इस तरह से लाश को बाढ़ के पानी में बहाने से हैजा जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story