बिहार : वार्ड सदस्य ने युवती के साथ किया रेप का प्रयास, मां ने रोका तो दोनों का करा दिया मुंडन
बिहार के वैशाली जिले में भगनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिहारी नाम के एक गांव में एक व्यक्ति द्वारा दु्ष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। दरअसल इलाके की एक युवती के साथ वार्ड सदस्य द्वारा बलात्कार करने का प्रयास किया गया।

बिहार के वैशाली जिले में भगनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिहारी नाम के एक गांव में एक व्यक्ति द्वारा दु्ष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। दरअसल इलाके की एक युवती के साथ वार्ड सदस्य द्वारा बलात्कार करने का प्रयास किया गया। युवती की मां ने जब उस शख्स का विरोध किया तो वह नाई को बुला लाया और दोनों मां-बेटी का सिर मुंडवा दिया।
इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है, वे मां-बेटी को साथ में लेकर पुलिस थाने पर शिकायत करने पहुंचे। जहां पुलिस ने वार्ड सदस्य के खिलाफ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद वार्ड सदस्य व नाई को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड सदस्य युवती को हमेशा तंग करता है। इसी सिलसिले में वह युवती के घर जा पहुंचा और उसके साथ रेप करने का प्रयास किया। इस पर मां व बेटी ने उस शख्स का विरोध किया। बौखलाया वार्ड सदस्य नाई को बुला लाया और उन दोनों का मुंडन करा दिया।
मानवता को शर्मशार करने वाले इस कृत्य में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें दो को गिरफ्तार किया जा चुका है वहीं अन्य की तलाश की जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App