पुर्णिया : कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह गिरफ्तार, नेपाल भागने की तैयारी में था शार्प शूटर
बिहार के पूर्णिया जिले हाल के दिनों में सक्रिय कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह गिरोह के मुख्य शूटर विनोद राठौर उर्फ विनोद यादव सहित तीन लोगों को नेपाल पुलिस ने आज गिरफ्तार किया।

बिहार के पूर्णिया जिले हाल के दिनों में सक्रिय कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह गिरोह के मुख्य शूटर विनोद राठौर उर्फ विनोद यादव सहित तीन लोगों को नेपाल पुलिस ने आज गिरफ्तार किया।
पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्णिया जिला पुलिस की लगातार दबिश के फलस्वरुप कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह गिरोह के मुख्य शूटर विनोद राठौर उर्फ विनोद यादव नेपाल भागने की योजना थी।
यह भी पढ़ें- ममता को लगा बड़ा झटका, क्रांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में की राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए गृह मंत्रालय को लिखा खत
उन्होंने बताया कि विनोद यादव के फारबिसगंज के रास्ते नेपाल क्षेत्र में प्रवेश करने की जानकारी मिलने पर तत्काल उसकी सूचना वहां की पुलिस के साथ-साथ भारतीय दूतावास काठमांडू नेपाल को दी गयी जिसके परिणामस्वरुप नेपाल पुलिस ने विनोद यादव, उसकी पत्नी एवं साले के साथ गिरफ्तार कर लिया।
तिवारी ने बताया कि पडोसी अररिया जिले के ताराबाड़ी थाना अंतर्गत बीड़ी गांव निवासी विनोद यादव पूर्णिया जिला पुलिस को खजांची हाट थाना कांड संख्या 80/18 तथा सहायक थाना खजांची हाट कांड संख्या 16/18 में वांछित है।
उन्होंने बताया कि पूर्णिया पुलिस द्वारा नेपाल पुलिस से संपर्क में है तथा इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार विनोद, उनकी पत्नी और साले को पूर्णिया लाने का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App