बिहार के 20 जिलों में फैला वायरस का संक्रमण, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 214
बिहार (Bihar) के अब 20 जिले वायरस की चपेट में आ गए हैं। इसके साथ ही अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 214 पहुंच गई है।

बिहार में वायरस महामारी (Virus epidemic) तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के द्वारा शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट में कोरोना वायरस के 44 नए केस सामने आए हैं। इससे अब राज्य के 20 जिलों को अपने वश में कर लिया है। दो नए जिले मधेपुरा और औरंगाबाद में कोरोना का पहला केस सामने आया है।
शुक्रवार को 44 नए मरीजों में सबसे ज्यादा 22 केस मुंगेर में पाए गए हैं। वहीं बक्सर में 12, नालंदा में 3 औरंगाबाद और पटना में दो-दो, और सारण, मधेपुरा और बांका में एक-एक मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 214 हो गई है।
बताया जा रहा है कि पांच दिन में कुल 128 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। शुक्रवार को नए केस के साथ मुंगेर जिला सीवान से भी आगे निकल गया। यह क्षेत्र कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां के 53 लोगों में कोरोना वायरस (Coronavirus) की पुष्टि की गई है।
20 जिलों में फैला वायरस का संक्रमण
बिहार में अब तक कोरोना वायरस के 214 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से सबसे ज्यादा मुंगेर में 53,नालंदा में 34, सीवान में 30, बेगूसराय में 9, पटना में 26, गया में 5, गोपालगंज में 3, नवादा में 3, बक्सर में 20, कैमूर में 8, सारण में 2, लखीसराय में 1 संक्रमित मरीज पाए गए हैं।
इसके अलावा भागलपुर में 5, वैशाली में 1, भोजपुर में 1, रोहतास में 7, पूर्वी चंपारण में 1, बांका में 2, मधेपुरा में 1, औरंगाबाद में 2 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इनमें से 43 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। मुंगेर और वैशाली में एक-एक युवक की जान गई है।