Viral Video: रिश्ते हुए शर्मसार, सगे भाई से बहन की भराई मांग
बिहार में पंचायत ने घर से भागे प्रेमी जो़ड़ी को भरी माहौल के बीच जबरन शादी करवा दी। बिना कुछ जानें कि आखिर दोनों के बीच क्या रिश्ता है, क्यों दोनों साथ में भागे थें। यह घटना कटिहार जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के कालीगंज गांव की है।

Viral Video: बिहार में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां पंचायत ने घर से भागे प्रेमी जोड़े की जबरन शादी करवा दी। बिना कुछ जाने कि आखिर दोनों के बीच क्या रिश्ता है, क्यों दोनों साथ में भागे थे। हैरानी की बात है कि महिलाओं की पंचायत ने जबरन शादी करायी है।
यह घटना कटिहार जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के कालीगंज गांव की है। इस शर्मसार शादी का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए आप भी देख सकते हैं कि किस तरह महिलाएं, लड़के के साथ जबरदस्ती कर लड़की के मांग में सिंदूर भरवा रही हैं।
#bihar में बाल विवाह कानून की उड़ रहीं धज्जियां और पंचायत की जबरदस्ती देखिये, घर से भागे भाई- बहन की करा दी शादी...ऐसा भी होता है#bihar #childmarriage #marriage #sisterbrother pic.twitter.com/lNqIk7sk5U
— kajal lall (@lallkajal) March 18, 2020
फिर एक दुपट्टे के जरिए दोनों को गठबंधन में बांध देती हैं। मामला यही नहीं रुका शादी के बाद महिलाओं ने दोनों की तस्वीर भी खिचांई। शर्म की बात है यह शादी खुलेआम भरे माहौल के बीच हो रही थी। लेकिन लोग इसे रोकने के बजाय, तमाशबीन बनकर शादी का लुत्फ उठा रहे थे।
नाबालिग के पिता ने पंचायत पर लगाया आरोप
इस वीडियो में पंचायत के मुखिया और सरपंच पंचायत लगा कर घर से भागे प्रेमी जोड़े की सैकड़ों लोगों के बीच जबरन शादी करवाने का निर्देश देते दिख रहे हैं। जबरन शादी की सूचना मिलने पर नाबालिग के पिता ने पंचायत पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जबरन पंचायत से उठा कर मेरे बेटे की शादी करा दी गयी। जिस लड़की से शादी करायी गई वो उसकी बहन है।
वहीं जबरन भाई- बहन की शादी के वीडियो वायरल होने के बाद कटिहार पुलिस ने एक्शन लेते हुए कहा कि इस वीडियो के जरिए हमें शर्मनाक घटनाओं के बारे में जानकारी मिली है। हमारी पुलिस टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह घटना कहां हुई और इसमें कितने लोग शामिल हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।