गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो किया गया है। भोजपुर जिले के बसंतपुर गांव में इनकी अंतिम यात्रा निकली गई।

बिहार के आरा में महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो किया गया है। भोजपुर जिले के बसंतपुर गांव में इनकी अंतिम यात्रा निकली गई। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। इससे पहले पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी थी।
महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह की अंतिम यात्रा के दौरान सड़क किनारे दोनों ओर अंतिम दर्शन के लिए लोग खड़े रहे हुए थे। गंगा नदी किनारे महुली घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के समय जिला प्रशासन और स्थानीय नेता मौजूद रहे। भोजपुर के लोगों ने नम आंखों से वशिष्ठ नारायण को विदाई दी।
कल हुई थी मृत्यु
महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का कल पटना में निधन हो गया। वशिष्ठ नारायण सिंह के बारे में कहा जाता है कि अगर वो मानसिक बीमारी से पीड़ित नहीं होते तो गणित के सबसे बड़े पुरस्कार के हकदार होने का माद्दा रखते थे
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App