उपेंद्र कुशवाहा की जाति, पत्नी, संपत्ति और परिवार के बारे में कोई नहीं जानता ये बातें
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के संस्थापक उपेंद्र कुशवाहा ने मोदी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने और एनडीए से नाता तोड़ने के बाद आज यूपीए का दामन थाम लिया है। उपेंद्र कुशवाहा आज देश की राजधानी दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय पहुंचकर यूपीए में शामिल हो गए हैं।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के संस्थापक उपेंद्र कुशवाहा ने मोदी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने और एनडीए से नाता तोड़ने के बाद यूपीए का दामन थाम लिया है। उपेंद्र कुशवाहा आज देश की राजधानी दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय पहुंचकर यूपीए में शामिल हो गए हैं।
आईए जानते हैं उपेंद्र कुशवाहा से जुड़ी कुछ खास बातें..
उपेंद्र कुशवाहा कौन है..
उपेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के संस्थापक हैं। बिहार के कद्दावर नेता उपेंद्र कुशवाहा सीएम नीतीश कुमार के बहुत माने जाते हैं। मोदी सरकार में साल 2014 में उन्हें ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पेय जल और स्वच्छता मंत्रालय का राज्य मंत्री बनाया गया था।
इसके बाद नवंबर में जब कैबिनेट में फेरबदल हुआ तो उपेंद्र कुशवाहा को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय का राज्य मंत्री बनाया गया। उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा के साथ ही एनडीए से भी नाता तोड़ दिया। अब वह यूपीए में शामिल हो गए हैं।
उपेंद्र कुशवाहा का राजनीतिक सफर..
उपेंद्र कुशवाहा ने 1985 में राजनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया। वे 1985-88 तक वे युवा लोकदल के राज्य महासचिव रहें, और बाद में 1988-93 तक राष्ट्रीय महासचिव बने रहें। उपेंद्र कुशवाहा ने 1994 से 2002 तक समता पार्टी के महासचिव के रूप में काम किया।
उपेंद्र कुशवाहा 2000-2005 में बिहार विधान सभा के सदस्य रहें और उन्हें विधान सभा का उप नेता नियुक्त किए गया। कुशवाहा मार्च 2004 से फरवरी 2005 तक बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे।
उपेंद्र कुशवाहा ने 3 मार्च 2013 को राष्ट्रीय लोक समित पार्टी की स्थापना की और ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक रैली में अपनी पार्टी का के नाम और झंडे का अनावरण बड़े प्रभावशाली ढंग से किया।
फरवरी 2014 में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो गई। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने बिहार में सीतामढ़ी, काराकट और जहानाबाद पर चुनाव लड़ा था और तीनों सीटों पर जीत हासिल भी की थी।
मोदी सरकार में साल 2014 में उन्हें ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पेय जल और स्वच्छता मंत्रालय का राज्य मंत्री बनाया गया। उपेंद्र कुशवाहा 9 दिसंबर, 2018 तक इस पद पर कायम रहे।
उपेंद्र कुशवाहा का जन्म..
कद्दावर नेता उपेंद्र कुशवाहा का जन्म 6 फरवरी 1960 को बिहार के वैशाली जिले के जावज में हुआ था। उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार की राजधानी पटना में विज्ञान कॉलेज (Science college) से स्नातक (Graduation) किया।
बीआर अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी से उपेंद्र कुशवाहा ने राजनीति विज्ञान में एमए (MA) स्नातकोत्तर (PostGraduate) किया। समता कॉलेज में लेक्चरर के तौर पर सेवा (पढ़ाया) दी।
उपेंद्र कुशवाहा प्रोफाइल..
उपेंद्र कुशवाहा की फैमली..
उपेंद्र कुशवाहा के पिता का नाम स्वर्गीय मुनेश्वर सिंह और माता का नाम श्रीमती मुनेश्वरी देवी है। उनकी पत्नी का नाम स्नेहलता कुशवाहा है। उनका एक बेटा और एक बेटी है।
उपेंद्र कुशवाहा संपत्ति
उपेंद्र कुशवाहा की संपत्ति 2.4 करोड़ है।
उपेंद्र कुशवाहा कोइरी जाति के सर्वमान्य नेता माने जाते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- upendra kushwaha upendra kushwaha caste upendra kushwaha family upendra kushwaha ministry upendra kushwaha news upendra kushwaha in hindi upendra kushwaha daughter upendra kushwaha nitish kumar upendra kushwaha mantri upendra kushwaha bjp upendra kushwaha ke samachar upendra kushwaha in bihar upendra kushwaha nda upendra kushwaha bihar news उपेंद्र कुशवाहा उपेंद्र कुशवाहा जीवनी उपेंद्र कुशवाहा क�