गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 2024 में राजनीति को कह सकते हैं अलविदा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि उनकी राजनीतिक पारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के साथ खत्म हो सकती है। पत्रकारों ने तेज तर्रार भाजपा नेता से अगले वर्ष विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद की उनकी दावेदारी के बारे में सवाल किया था।

इस पर गिरीराज सिंह ने कहा कि मैं पार्टी के उन कार्यकर्ताओं में से एक हूं जो कश्मीर के भारत से एकीकरण का सपना लेकर सार्वजनिक जीवन में आए थे। जिस सपने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना जीवन बलिदान कर दिया, उसे मोदी ने साकार किया।
उन्होंने कहा कि मैं सत्ता या पद प्राप्त करने के लिए राजनीति में नहीं आया था। इसलिए मुझे लगता है कि मेरी राजनीतिक पारी समापन की ओर है। यह प्रधानमंत्री मोदी के वर्तमान कार्यकाल के बाद समाप्त हो सकती है।
गौरतलब है कि इस समय बिहार की राजनीति में भाजपा और जदयू में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। पिछले दिनों गिरीराज सिंह ने कहा था कि हम जनता के प्रतिनिधि हैं क्या आत्महत्या कर लें?
उनके इस बयान के बाद बिहार सरकार के संसदीय कार्य और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा था कि गिरीराज बड़े नेता हैं उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए, साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई आत्महत्या करना ही चाहेगा तो उसे कौन रोक सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App