भागलपुर दंगा मामलाः मीडिया पर भड़के केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, बेटे को बताया बेकसूर
भागलपुर दंगा मामले में भगोड़े अरिजीत शास्वत के पिता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि उनके बेटे के खिलाफ भागलपुर में साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने के मामले में दायर एफआईआर को कचरे का टुकड़ा बताया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 March 2018 1:32 PM GMT
भागलपुर में साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने के आरोपी अरिजीत शास्वत के पिता और केंद्र मंत्री अश्विनी चौबे अपने बेटे के बचाव में उतार आए हैं। केंद्र मंत्री अश्विनी चौबे ने अपने बेटे के बचाव में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके बेटे के खिलाफ दायर याचिका में कुछ भी विशेष नहीं है।
केंद्र मंत्री अश्विनी चौबे ने तो उनके बेटे के खिलाफ भागलपुर साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने के मामले में दायर एफआईआर को कूड़ा तक बता दिया। अश्विनी चौबे ने कहा कि उनके बेटे के खिलाफ दायर एफआईआर केवल कचरे का टुकड़ा है।
The FIR is nothing but a piece of garbage which was registered by corrupt officers of the area. My son made no mistake: Union Minister Ashwini Choubey on arrest warrant against Arijit Sashwat over Bhagalpur incident pic.twitter.com/8SoPOHcvs0
— ANI (@ANI) March 26, 2018
अश्विनी चौबे ने तो उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों तक को भ्रष्ट तक बता दिया। केंद्र मंत्री ने कहा कि बेटे के खिलाफा दायर शिकायत केवल भ्रष्ट अधिकारियों की एक चाल है।
अश्विनी चौबे ने अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा कि मेरे बेटे ने कोई गलती या गैर-कानूनी काम नहीं किया है और वह निर्दोश है। यही नहीं अश्विनी चौबे ने कहा कि मेरे बेटे ने कुछ भी गलत काम नहीं किया है, उसने केवल भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाए है।
वहीं मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए केंद्र मंत्री मीडिया पर ही भड़क गए और मीडिया पर मामलें को बेवजह तूल देने का भा आरोप लगा दिया। आपको बता दे कि अरिजीत की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
पुलिस का दावा है कि जल्द ही वो आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश करेगी। बता दे कि अरिजीत की गिरफ्तारी को लेकर हो रही देरी के चलते खुद बीजेपी के अपने नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी बिहार सरकार और विशेषकर सीएम नीतीश कुमार के साथ बिहार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए थे।
सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सीएस नीतीश से कहा कि इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी जल्द होनी चाहिए। सुब्रह्मण्यम स्वामी के इलावा नीतीश के धुर विरोधी और आरजेडी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि आरोप खुले में घूम रहा है और नीतीश जी की पुलिस उसे यहां से वहां खोज रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story