बिहार : मां को बंदूक की नोक पर रखकर नाबालिग से छेड़छाड़ की कोशिश, विरोध करने पर एसिड डाला
बिहार के भागलपुर में मां के सामने नाबालिग लकड़ी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। दरअसल यह मामला भागलपुर में अलीगंज के गंगा विहार कॉलोनी का बताया जा रहा है।

बिहार के भागलपुर में मां के सामने नाबालिग लकड़ी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। दरअसल यह मामला भागलपुर में अलीगंज के गंगा विहार कॉलोनी का बताया जा रहा है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शुक्रवार देर शाम भागलपुर में अलीगंज के गंगा विहार कॉलोनी एक स्वर्णकार के घर में कुछ अज्ञात लोग घुस गए। घर मां को बंदूक की नोक पर रखकर उसकी 17 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की।
Bihar: Unidentified men entered a 17-year-old girl's house in Ganga Vihar Colony of Aliganj in Bhagalpur last evening, tried to molest her while keeping her mother at gunpoint & threw acid on the girl when she resisted. She has been admitted to a hospital. One man apprehended. pic.twitter.com/VTK7o6ooEZ
— ANI (@ANI) April 20, 2019
जब लकड़ी ने विरोध किया तो उस पर एसिड से हमला कर दिया। खबरों से मिली जनकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की इंटर की पढ़ाई कर रही है। घटना के समय छात्रा की मां को अपराधियों ने गनप्वाइंट पर रखा था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में एक शख्स को पकड़ा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App