बिहार: जमुई में नक्सलियों ने की दो लोगों की हत्या, पोस्टर पर लिखा- मुखबिरी करने की मिलेगी यही सजा
बिहार के जमुई में नक्सलियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां पर नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

बिहार के जमुई में नक्सलियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां पर नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों के नाम मोहम्मद उस्मान अंसारी और मोहम्मद गुलाम बताया जा रहा है। यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रहा है। जिस समय नक्सली इस घटना की वारदात को अंजाम दे रहे थे उस दौरान मोहम्मद उस्मान की पत्नी अपने पति को बचाने की कोशिश करने लगी इसी बीच उसे भी गोली लग गई।
Two people killed by Naxals on suspicion of being police informers in Jamui, Bihar. pic.twitter.com/ZdyPwdJeit
— ANI (@ANI) January 16, 2019
जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने एक पोस्टर भी फेंका है जिस पर लिखा है, 'पुलिस मुखबिरों की यही सजा'। वाराद की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
घटना की वारदात के पिछे मुखबिरी करने का कारण बताया गया है। कुछ समय पहले जमुई इलाके से पुलिस ने इनामी नक्सली दरोगी यादव को गिरफ्तार किया गया था। आशंका है कि उसी गिरफ्तारी मामले में मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App