दो लड़कियों का सच्चा प्यार, समाज ने एक की करा दी शादी तो दूसरी ने दे दी जान
बिहार के हाजीपुर में एक खबर संज्ञान में आया है जिसमें एक 38 साल की युवती ने मीना कुमारी (काल्पनिक नाम) ने इसलिए जहर खाकर जान दे दिया क्योंकि उसका एक लड़की से संबंध था। बताया जा रहा है कि संबंध टूटने से लड़की अवसाद में चली गई थी जिसके बाद उसने जहर खाकर जान दे दिया।

बिहार के हाजीपुर में एक खबर संज्ञान में आया है जिसमें एक 38 साल की युवती ने मीना कुमारी (काल्पनिक नाम) ने इसलिए जहर खाकर जान दे दिया क्योंकि उसका एक लड़की से संबंध था। बताया जा रहा है कि संबंध टूटने से लड़की अवसाद में चली गई थी जिसके बाद उसने जहर खाकर जान दे दिया।
लड़की की मौत के बाद उसके परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। परिजनों ने साफ-साफ कहा कि हमारी लड़की का एक अन्य लड़की के साथ पिछले कई वर्षों से संबंध था, दो दिन पहले ही उस लड़की का एक लड़के से शादी हो गई जिससे वह अवसाद में चली गई और जहर खाकर जान दे दी।
जहर खाने के बाद युवती को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी हालात बिगड़ती गई जिसके बाद पीएमसीएच रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस को जब जानकारी मिली तो शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
16 वर्षों से था समलैंगिक संबंध
दोनों लड़कियों के बीच करीब 16 सालों से समलैंगिक संबंध था। दोनों दिल्ली में रह रही थीं। खबर यह भी है कि दोनों के संबंधों की जानकारी परिजनों को भी था। समाज में उन दोनों के संबंधों को दूसरे नजरिए से देखा जाएगा इसी डर के मारे परिजनों ने दोनों का संबंध तोड़वा दिया। दोनों अच्छे घर से थीं, दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रही थीं।
दोनों एक साथ एक ही फ्लैट में रह भी रही थी। परिवार ने दोनों का संबंध भले ही तोड़वा दिया था लेकिन उनमें कोई दूरी नहीं थी। वे बराबर मिलती रहती थीं। जिसके बाद एक युवती के परिजन ने उसकी शादी करा दी। शादी के बाद दूसरी लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App