Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 580, क्वारंटाइन सेंटर से भागे 70 मजदूर

बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 580 पर पहुंच गई है। वहीं क्वारंटाइन सेंटर से 70 मजदूर (Laborers) भाग गए।

बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 580, क्वारंटाइन सेंटर से भागे 70 मजदूर
X

देश में लॉकडाउन (Lockdown-3.0) के चलते दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को वापस लाने का काम तेजी से चल रहा है। इस दौरान लौटे कुछ मजदूरों में कोरोना की पुष्टि की गई है। हालांकि अभी कई मजदूरों (Migrant Laborer) को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। जहां सभी की जांच की जा रही है।

कोरोना संदिग्ध मजदूरों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। राज्य में अभी तक 70 ट्रेनों से 83,000 प्रवासी लौटे हैं। शनिवार को 15 ट्रेनों से 18115 प्रवासी लौट रहे हैं। शुक्रवार को 29 नए पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से दूसरे राज्यों से आए 19 लोग शामिल है। इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 580 पर पहुंच गई है।

बिहार मिलिट्री पुलिस के जवानों में कोरोना की पुष्टि

उधर, पटना में बिहार मिलिट्री पुलिस (BMP) के 5 जवान कोरोना का शिकार हो गए हैं। सभी जवान पटना के खाजपुरा के रहने वाले हैं। बीएमपी से रिटायर हवलदार कुछ दिनों पहले पॉजिटिव पाए गए। इनके संपर्क में आने से पांच जवान भी कोरोना का शिकार हो गए।

पांच जवानों में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बीएमपी 14 परिसर में स्थित बीएमपी 5 और 10 के जवानों में हड़कंप मच गया है। इन तीनों बीएमपी में करीब 3,000 जवान रहते हैं। लॉकडाउन को सख्ती से पालन करवाने के लिए शहर के अलग-अलग स्थानों में बीएमपी के करीब 70 जवानों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है।

एक प्रवासी मजदूर में कोरोना की पुष्टि

नवादा के सिरदला प्रखंड में बने क्वारंटाइन सेंटर से शनिवार सुबह 70 से अधिक मजदूर भाग गए। इस सेंटर के एक प्रवासी की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई थी। यहां रह रहे मजदूरों का कहना था कि खाना समय पर नहीं मिलता और कभी-कभी दो ही टाइम का खाना मिलता था।

साथ ही जरूरत के मुताबिक पानी भी नहीं मिल रहा था। पुलिस ने भागे हुए मजदूरों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, चिंता का विषय यह है कि भागे मजदूरों में एक कोरोना संक्रमित है और जो भी व्यक्ति पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आता है, उसे कोरोना का शिकार होना पड़ सकता है।


और पढ़ें
Priyanka Kumari

Priyanka Kumari

Jr. Sub Editor


Next Story