योगी की रैली से पहले टला बड़ा हादसा, आंधी-तूफान से टूटा पंडाल
योगी आदित्यनाथ बिहार में हांफती हुई पार्टी में जान फूंकने के लिए गए हैं।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार का दौरा करेंगे। केन्द्र सरकार के 3 साल पूरा होने पर आज योगी आदित्यनाथ बिहार में एक रैली को संबोधित करेंगे। रैली से पहले बिहार में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण सारी तैयारियों बेकार हो गई हैं।
बुधवार रात आए आंधी-तूफान की वजह से रैली के लिए बनाया पूरा पंडाल गिर चुका है। वह पंडाल 45000 स्कवायर फीट में बना था, पूरा पंडाल वाटरप्रुफ बनाया गया था। पंडाल के टू़टने के बाद काम और बढ़ गया है। अब उस जगह से पंडाल हटाने का काम लगातार जारी है। कई विधायकों ने वहां का जायजा लिया है।
योगी के स्वागत के लिए दरभंगा में तैयारियां जोरों-शोरों से हो रही हैं। योगी आदित्यनाथ यहां दो दिन के लिए आ रहे हैं। बता दें कि सरकार के खिलाफ राजद, सपा और बसपा का महागठवंधन भी बिहार से होने की संभावना है। इस लिहाज से ये रैली काफी अहम है। इस रैली में बिहार बीजेपी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।
हांफती पार्टी में जान फूंकेंगे योगी
बिहार में भाजपा की हार के बाद पार्टी अंतिम सांसे ले रही है। दरअसल बिहार के चंपारण, दरभंगा, मधुबनी और आसपास के इलाकों में योगी की लोकप्रियता यूपी की ही तरह है। इसलिए भाजपा को उम्मीद है कि योगी बिहार में हांफती पार्टी में नई जान फूंक सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App