Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मुंगेर में 110 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, SDRF का बचाव अभियान जारी

बिहार के मुंगेर जिले के मुर्गियाचक में एक तीन साल की लड़की सन्नों घर में बने बोरवेल में फिसल कर गिर गयी। ये बोरवेल 110 फीट गहरा है। राज्य आपदा बचाव दल कल दोपहर से निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

मुंगेर में 110 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, SDRF का बचाव अभियान जारी
X

बिहार के मुंगेर जिले के मुर्गियाचक में एक तीन साल की लड़की सन्नों घर में बने बोरवेल में फिसल कर गिर गयी। ये बोरवेल 110 फीट गहरा है। राज्य आपदा बचाव दल कल दोपहर से निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

राज्य आपदा बचाव दल के अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि सन्नों की सुरक्षा के लिए सभी व्यवस्था और ऑक्सीजन उपलब्ध करवाया गया है। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए छड़ें रखी हैं कि वह आगे न गिरे।
उन्होंने बताया कि बच्ची को बचाने में लगभग 4 घंटे और लगेंगे। वे पिछले 18 घंटे से बोरवेल की फंसी हुई है। सन्नो को खाने-पीने की जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है।
आपको बता दें कि बचाव अभियान जारी है। जेसीबी मशीन से 32 फीट नीचे गड्ढा किया जा चुका है। बच्ची 42 फीट नीचे फंसी हुई है। जिला प्रशासन की टीम मौके पर कैंप कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story