Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

बाढ़ से बेहाल बिहार, मदद के लिए भेजी गई सेना

बाढ़ के कारण अररिया का जोगबनी स्‍टेशन डूब गया है।

बाढ़ से बेहाल बिहार, मदद के लिए भेजी गई सेना
X

नीतीश कुमार द्वारा केंद्र से सेना की मदद मांगे जाने के बाद दानापुर के बिहार रेजिमेंट सेंटर से 80 जवानों की टीम बिहार में बाढ़ से निबटने के लिए मिली है।

सेना के 80 जवान किशनगंज में बाढ़ से निबटने के लिए रवाना हो गए हैं। इन जवानों को बाढ़ग्रस्त इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने की जिम्मेदारी दी गई है।

मालूम हो कि उत्तर बिहार से लेकर पूर्वी बिहार भारी बारिश के कारण बाढ़ का संकट झेल रहे हैं। कई जगहों पर रेलखंडों व एनएच पर पानी बह रहा है और कई रेलवे स्टेशन भी जलमग्न हो गए हैं। इससे प्रभावित इलाकों में आवागमन बाधित हो गया है।

बाढ़ के बिगड़ते हालात को देखते हुए सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री अरुण जेटली से फोन पर बातचीत की है।

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश ने बिहार में बाढ़ की पूरी स्थिति से उन्हें अवगत कराया। साथ ही एनडीआरएफ की 10 टुकड़ियों की बिहार में भेजने की मांग की है।

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही भारी वर्षा के कारण वहां दर्जनों लोगों की मौत की खबर है। नेपाल से बहकर आ रहे पानी से बिहार के सीमांचल जिले पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज में पिछले 24 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं सघन समीक्षा कर रहे हैं।

जोगबनी और किशनगंज स्टेशन डूबा

बाढ़ के कारण अररिया का जोगबनी स्‍टेशन डूब गया है। अररिया, किशनगंज, कटिहार व चंपारण में जगह-जगह रेल ट्रैक पर पानी बह रहा है। इस कारण दर्जनों ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ हैं। कटिहार का पूर्वोत्‍तर भारत से रेल संपर्क टूट गया है। अररिया-जोगबनी रेलखंड पर फिलवक्त ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story