सृजन घोटाला: नीतीश और मोदी के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष
विपक्ष के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के सामने बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया।

बिहार में सृजन घोटाले का मामला दिन ब दिन तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर विपक्ष नीतीश कुमार पर एक के बाद एक तीखे हमले कर रहा है।
ताजा मामले में लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि जब तक सृजन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते तब तक विपक्ष आंदोलन बंद नहीं करेगा।
The opposition will not stop raising the issue of #SrijanScam till Nitish Kumar and Sushil Modi resigns: Tejashwi Yadav pic.twitter.com/HnWApA6lYq
— ANI (@ANI) August 25, 2017
तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाला मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के इस्तीफे की भी मांग की है।
इसके पहले बिहार विधानसभा में भी सदन की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष ने नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी के इस्तीफे को लेकर हंगामा किया था।
इसके बाद विधानसभा स्पीकर ने सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दिया था। इसके बाद विपक्ष के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के सामने बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App