तेजस्वी को लेकर RJD और JDU में दरार, डिप्टी सीएम देंगे इस्तीफा!
राजद ने धमकी दी है कि उसके पास 80 विधायक हैं और वो जो चाहे कर सकते है।

बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं। राजद सुप्रीमो लालू यादव के रांची से वापस लौटने के साथ ही इसका ऐलान किया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक नीतीश कैबिनेट में तेजस्वी यादव के इस्तीफा देने के बाद इस पद पर किसी को नियुक्त नहीं किया जाएगा। इस पद को खाली रखा जाएगा। हालांकि ऐसी जानकारी है कि बाकी के सभी राजद के मंत्री नीतीश मंत्रिमंडल में बने रहेंगे।
इसे भी पढ़ेंः- बिहार: लालू ने कहा, इस्तीफा नहीं देंगे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
वहीं राजद ने कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो राजद के सभी विधायक अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। सीबीआई द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी ही गठबंधन पार्टी जदयू के निशाने पर हैं।
हालांकि पूरे मामले में उन्होंने दलील दी है कि जिस समय घोटाला होने की बाद कही जा रही है तब वो 14 साल के थे और उनकी मूंछे भी नहीं निकलीं थीं। गौरतलब है कि लालू प्रसाद के ठिकानों पर सीबीआई की रेड के बाद नीतीश कुमार ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App